Sunday, 27 March 2016

2016-03-27 15:59:59

मुजफ्फरपुर। जिले में तुर्की रेलवे स्टेशन के पास नक्सलियों ने तांडव मचाया है। बीती रात नक्सलियों ने हरि कंस्ट्रक्शन
कंपनी के कैंप पर हमला करके आधा दर्जन गाड़ियों और पांच मशीनों को आग के हवाले कर दिया। नक्सलियों ने लेवी के लिए इस वारदात को अंजाम दिया है।

घटनास्थल से एक पर्चा भी बरामद किया गया है, जिसमें कहा गया है कि पार्टी की बात नहीं मानने पर सजा दी गयी है। नक्सलियों ने आगे भी कार्रवाई झेलने की चेतावनी कंपनी को दी है। बीती रात करीब एक बजे 30 से 40 के बीच की संख्या में वैशाली की और से नक्सली आए।

कैंप में पहुंचकर पहले गार्ड को बांध दिया और तेल डालकर मशीनों और गाड़ियों में आग लगा दी। होली के कारण कैंप के मजदूर छुट्टी पर गये थे एक दर्जन के करीब मजदूर मौजूद थे जो पीछे के रास्ते से भाग गए। सूचना मिलने पर जिले की पुलिस के अलावा रेल एसपी विनोद कुमार और एएसपी ऑपरेशन राणा ब्रजेश मौके पर दल बल के साथ पहुंच गए। पूरे इलाके में पूलिस कैंप कर रही है।

अभियान दल के एएसपी राणा ब्रजेश ने बताया कि घटना में शामिल नक्सलियों की पहचान हो गई है और उन्हें जल्द उन्हें पकड़ लिया जाएगा। कंपनी द्वारा मुजफ्फरपुर हाजीपुर के बीच लाइन दोहरीकरण का काम किया जा रहा है।

0 comments:

Post a Comment

OUR LOGO

Our Visitors

Powered by Blogger.

Popular Posts