अमर उजाला ब्यूरो
Updated 02:03 शुक्रवार, 8 अप्रैल 2016
नई दिल्ली
देश की
सबसे तेज रफ्तार ट्रेन ‘गतिमान एक्सप्रेस’ में सफर करने की चाहत रेल
यात्रियों में बढ़ गई है। शुरू होने के महज तीन दिन के बाद ही वेटिंग शुरू
हो गई। शुक्रवार को ट्रेन का संचालन बंद रहेगा। शनिवार और रविवार को गतिमान
में वेटिंग में टिकट मिला। चेयरकार के साथ एग्जीक्यूटिव क्लास में भी
वेटिंग शुरू हो गई है। सभी सीटें बुक होने पर रेलवे ने सुपर हिट करार दिया
है। दिल्ली से आगरा के बीच शुरू हुई गतिमान एक्सप्रेस का संचालन शुक्रवार
को बंद रहेगा। शनिवार को आगरा आने के लिए चेयरकार में गुरुवार रात साढ़े नौ
बजे तक वेटिंग 56 रही। जबकि एग्जीक्यूटिव में वेटिंग तीन है। इसी तरह आगरा
से दिल्ली जाते समय रविवार को चेयरकार में वेटिंग 13 तक है। ये हाल तब है
जब चेयरकार की 700 सीटें गतिमान एक्सप्रेस में हैं। वीकएंड पर गतिमान में
जगह न मिलने पर ही यात्रियों ने शताब्दी को विकल्प के रूप में चुना है।
तीन मिनट पहले आई गतिमान
गुरुवार को गतिमान आगरा तक 97 मिनट में पहुंच गई। वृंदावन से अझई रेलवे स्टेशन के बीच सिग्नल में दिक्कतों के बाद भी ट्रेन तीन मिनट पहले आगरा पहुंची। करीब 452 यात्री आगरा आए। गतिमान के रेल यात्रियों में पहले दिन से ही बढ़ोतरी हो रही है। पहले दिन गतिमान से चेयरकार में 181 और एग्जीक्यूटिव में 39 यात्री आए थे तो वहीं दूसरे दिन यह आंकड़ा 300 तक पहुंच गया। तीसरे दिन 452 यात्री और वीकएंड पर तो वेटिंग लिस्ट भी शुरू हो गई।
0 comments:
Post a Comment