Friday, 25 March 2016

नयी दिल्ली। रेलवे ने नई पहल की शुरुआत करते हुए ट्रेनों में सोलर एनर्जी ऊर्जा के इस्तेमाल पर बल दिया है। इस पहल के द्वारा अब ट्रेनों में पंखे और बल्ब सोलर एनर्जी से चलेंगे। जिसके लिए ट्रेनों की छतों पर सोलर पैनल लगाया ग या है । रेलवे ने 2.5 करोड़ की लगात से 50 नॉन एसी ट्रेनों में ये पैनल लगवाएं हैं। railway इसके लिए जोधपुर और दिल्ली में पचास ऐसे कोच तैयार किये गए हैं जिनकी छतों पर सोलर पैनल लगे हुए हैं। ऐसे में ट्रेनें जब पटरियों पर दौंड़ेगी को दिन के उजाले में पैनल चार्ज होते रहेंगे और फिर उसी ऊर्जा का इस्तेमाल कोचों में लगे पंखें और बल्ब में होगा।
रेलवे को उम्मीद है कि इन कोचों के संचालन से एक साल के भीतर लगभग पचास लाख रुपये के डीज़ल की बचत होगी। सोलर पैनल फिल्हाल केवल नॉन एसी कोच में लगाये गये हैं। इसी महीने के अंत से ये 50 कोच नियमित तौर पर चलना शुरू कर देंगे। रेलवे के मुताबिक ऐसा करने से कार्बन एमिशन में 239 टन की कमी आएगी। इसके अलावा वो सालाना 1,000 लीटर डीजल की बचत कर पाएंगे।

0 comments:

Post a Comment

OUR LOGO

Our Visitors

Powered by Blogger.

Popular Posts