Sunday, 27 March 2016

रविवार मार्च 27, 2016 01:46 PM IST  Bhasha की रिपोर्ट


अगले महीने से केवल एक फोन करके रद्द करा सकेंगे ट्रेन टिकट
प्रतीकात्मक तस्वीर
नयी दिल्ली: ट्रेन टिकट रद्द कराना अब आसान होने जा रहा है। अप्रैल से केवल एक फोन करके कन्फर्म ट्रेन टिकट रद्द कराया जा सकेगा।

रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘टिकट रद्द कराने के लिए किसी यात्री को 139 डायल कर कन्फर्म टिकट की विस्तृत जानकारी देना होगा। इसके बाद यात्री को एक पासवर्ड मिलेगा। यात्री को उसी दिन काउंटर पर जाना पड़ेगा और अपना पासवर्ड बताना होगा। इसके बाद उन्हें टिकट का किराया वापस मिलेगा।’ किराया वापसी के नियमों में बदलाव के बाद यात्रियों को रिजर्व टिकट को निर्धारित समय में रद्द कराने में कठिनाई हो रही थी जिसके कारण उन्हें किराया वापस नहीं मिल पा रहा था।

किराया वापसी के नए नियमों के अनुसार, जरूरतमंद यात्रियों को कन्फर्म टिकट पाने में मदद के लिए रेलवे ने टिकट रद्द कराने की राशि को दोगुना कर दिया था।

अधिकारी ने बताया कि दलालों और टिकट के ब्लैक मार्केटिंग में लगे लोगों को हतोत्साहित करने के लिए किराया वापसी नियमों में बदलाव किया गया था। उन्होंने बताया कि इसके कारण कुछ जरूरतमंद यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी थी। इसलिए अब हम ट्रेन टिकट रद्द कराने के लिए 139 की सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं।

0 comments:

Post a Comment

OUR LOGO

Our Visitors

Powered by Blogger.

Popular Posts