Saturday, 27 April 2019


रेलवे का कर्मियों को खुश करने का तरीका, देगी बोनस और इनाम
समिति के मुताबिक, सिर्फ निचले ग्रेड के कर्मियों की बजाय ग्रुप ए और ग्रुप बी के अधिकारियों को भी बोनस दिया जाए.

By: एजेंसी | Updated: 10 Feb 2018 0नई दिल्ली: रेलवे की एक समिति ने नई मूल्यांकन प्रणाली, बोनस, प्रोत्साहन उपायों और कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के लिए उन्हें सम्मानित करने की सिफारिश की है. रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है. रेलवे में करीब 13 लाख कर्मी हैं. रेलवे अपने कर्मियों की तरक्की के पैमाने में भी बदलाव लाने पर विचार कर रहा है ताकि यह देखा जा सके कि क्या उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए और सम्मानित किया जा सकता है या नहीं.

समिति ने सिफारिश की है कि पांच साल की वार्षिक प्रदर्शन मूल्यांकन रिपोर्टों की रेटिंग की बजाय किसी कर्मी के पिछले सात सालों में पांच बेहतरीन प्रदर्शनों को देखकर उसे प्रोत्साहन की चीजें दी जाएंगी. अधिकारियों ने कहा कि रिपोर्ट में कर्मियों के लिए बेहतर आवासीय सुविधा और कर्मियों के माता-पिता के लिए मेडिकल और मुफ्त यात्रा सुविधाएं मुहैया कराने की अनुशंसा की गई है. आगे की पढ़ाई के लिए इच्छुक कर्मियों को वित्तीय मदद मुहैया कराने का भी सुझाव दिया गया है.


समिति के मुताबिक, सिर्फ निचले ग्रेड के कर्मियों की बजाय ग्रुप ए और ग्रुप बी के अधिकारियों को भी बोनस दिया जाए. दुर्घटना रहित सेवा के 10 साल पूरे कर लेने पर गैंगमैन और ट्रैकमैन को मौद्रिक अवॉर्ड दिए जाने की सिफारिश की गई है. लोको पायलटों को भी सम्मानित करने का सुझाव दिया गया है.

0 comments:

Post a Comment

OUR LOGO

Our Visitors

Powered by Blogger.

Popular Posts