Sunday, 27 March 2016

  • Bhaskar News Network, Mar 27, 2016, 14:05 PM IST
 
ट्रांसपोर्ट रिपोर्टर | भोपाल

हबीबगंज से बीना के बीच बिछाई जा रही तीसरी रेलवे लाइन के करीब सात किमी के भोपाल-हबीबगंज सेक्शन में अर्थ वर्क शुरू कर दिया गया है। जल्द ही इस सेक्शन में ट्रैक बिछाने का काम भी होने लगेगा। उधर, मंडीबामोरा-बीना और सौंराई-विदिशा सेक्शनों को कमिश्नर रेलवे सेफ्टी की मंजूरी मिलने के बाद अप्रैल के पहले सप्ताह में पटरियां जोड़ने काम शुरू होने जा रहा है। इससे ग्वालियर-भोपाल इंटरसिटी और जोधपुर-भोपाल समेत भोपाल-बीना मेमू खासी प्रभावित होगी।

नए सेक्शन शुरू होते ही तीसरी रेल लाइन के कुल 143.5 किमी में से 110 किमी में संभवत: 15 अप्रैल से ट्रेनें चलने लगेंगी। सीनियर डीओएम एसके ओझा ने बताया कि लेबर की कमी के कारण पटरियां जोड़ने का काम 28 मार्च से आगे बढ़ाकर अप्रैल के पहले सप्ताह में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पटरियां जोड़ते ही ट्रेनों की रफ्तार में भी कुछ इजाफा हो सकेगा।

ये ट्रेनें होंगी प्रभावित

पटरियां जोड़ने के लिए होने वाले नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ग्वालियर-भोपाल इंटरसिटी को बीना में ही खत्म कर वहीं से चलाया जाएगा। इस अवधि में यह गाड़ी भोपाल नहीं आ सकेगी। ऐसी ही स्थिति भोपाल-जोधपुर फास्ट पैसेंजर की आते-जाते वक्त होगी। जबकि भोपाल-बीना मेमू को बीना की जगह मंडीबामोरा पर ही खत्म कर वापस लाया जाएगा।

0 comments:

Post a Comment

OUR LOGO

Our Visitors

Powered by Blogger.

Popular Posts