Saturday, 2 April 2016

Published: Thu, 31 Mar 2016 12:24 PM (IST) | Updated: Thu, 31 Mar 2016 12:25 PM (IST)

नई दुनिया
भोपाल(ब्यूरो)। पानी पीने को लेकर ट्रेन में युवक की बेहरमी पिटाई के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मध्यप्रदेश सरकार, प्रदेश के डीजीपी सुरेंद्र सिंह व रेलवे चेयरमैन को नोटिस जारी किया है। ये घटना जबलपुर से इटारसी के बीच 25 मार्च को हुई थी।
आयोग ने नवदुनिया में प्रकाशित खबरों को स्वत: संज्ञान में लेते इसे अतिगंभीर ठहराया और रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स, जीआरपी इटारसी की लापरवाही पर मध्यप्रदेश सरकार और डीजीपी सुरेंद्र सिंह को चार सप्ताह में जवाब देने को भी कहा है।
आयोग ने ये भी सवाल उठाया है कि कैसे जबलपुर से इटारसी के दौरान ट्रेन में किसी भी आरपीएफ जवान की नजर में यह मामला ना तो सफर के दौरान आया और ना ही स्टेशन पर। वहीं स्टेशन पर भी युवक की बेरहमी से पिटाई के दौरान जीआरपी इटारसी की लेटलतीफी पर भी सवाल खड़े हुए हैं।

0 comments:

Post a Comment

OUR LOGO

Our Visitors

Powered by Blogger.

Popular Posts