Saturday, 9 April 2016

 प्रेस विज्ञप्ति: उत्तर रेलवे     06-04-2016

     रेलयात्रियों की सुविधा के लिए, रेलवे जम्मूतवी तथा कानपुर के बीच एक नई द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रैस  रेलगाड़ी संख्या 14155/14156 का संचालन निम्नानुसार करेगी:-
     रेलगाड़ी संख्या 14155 कानपुर-जम्मूतवी द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 09.06.2016 से प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को कानपुर से सांय 05.15 बजे प्रस्थान करके अगले दिन दोपहर 12.10 बजे जम्मूतवी पहुँचेगी । वापसी दिशा में रेलगाड़ी संख्या 14156 कानपुर-जम्मूतवी द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 10.06.2016 से प्रत्येक बुधवार और रविवार को जम्मूतवी से सांय 05.30 बजे प्रस्थान करके अगले दिन दोपहर 01.55 बजे कानपुर पहुँचेगी ।
    एक वातानुकूलित 2 टीयर, 2 वातानुकूलित 3 टीयर, सात शयनयान श्रेणी, छ: सामान्य श्रेणी एवं दो सामानयान वाली यह रेलगाड़ी मार्ग में इटावा, टुण्डला, अलीगढ़, खुर्जा, बुलंदशहर, हापुड़, मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, अम्बाला छावनी, लुधियाना, जलंधर छावनी एवं पठानकोट छावनी स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी ।

0 comments:

Post a Comment

OUR LOGO

Our Visitors

Powered by Blogger.

Popular Posts