Saturday, 9 April 2016

  • Apr 08, 2016, 05:56 AM IST
अजमेर कैरिज रेल कारखाना राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ चयनित
अजमेर।रेल मंत्रालय की ओर से अजमेर रेल कारखाना को राष्ट्रीय स्तर पर सर्वे श्रेष्ठ कारखाने का अवार्ड दिया जाएगा। 140 सालों के इतिहास में यह पहली बार है, जब अजमेर रेल कारखाने को यह गौरव प्राप्त होगा। अवार्ड शील्ड 16 अप्रैल को रेल सप्ताह के दौरान रेल मंत्री सुरेश प्रभु भुवनेश्वर में प्रदान करेंगे।

उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि कैरिज कारखाना की स्थापना वर्ष 1884 में हुई थी तथा कारखाने में कैरिज एवं वैगन के निर्माण का कार्य किया जाता था। साथ ही वर्ष 1902 में कारखाने मे स्टील कास्टिंग के उत्पादन के कारण देश में यह कारखाना प्रथम स्थान पर रहा है। यहां आधुनिकीकरण कार्य वर्ष 1986- 1992 के बीच किया गया। गेज कनवर्जन का कार्य वर्ष 1995-1996 में किया गया। कैरिज कारखाने में वर्तमान में सवारी डिब्बों, पैलेस आॅन व्हील एवं आरआरओडब्लयू के आवधिक मरम्मत का कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ किया जा रहा है। कारखाने को अवार्ड के लिए चुने जाने पर मुख्य कारखाना प्रबंधक सुधीर गुप्ता ने अपने अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम को बधाई दी है। ज्ञात हो कि गुप्ता अजमेर कारखाना में वर्ष 2012 से पदस्थापित है। एवं इनके मार्गदर्शन में लगातार किए जा रहे कार्याे में सुधार के कारण अजमेर कारखाना के साथ-साथ स्मार्ट सिटी अजमेर को भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। गौरतलब है कि हाल ही दिसंबर 2015 में अजमेर कारखाना समूह को ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में भी सराहनीय कार्य करने हेतु राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ था।
  •  

0 comments:

Post a Comment

OUR LOGO

Our Visitors

Powered by Blogger.

Popular Posts